हिंदुस्तान को दहलाने की साजिश नाकाम, जालंधर से दो आंतकी गिरफ्तार, 2.5 किलो IED बरामद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2.5 किलोग्राम आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस)/आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल बरामद किया गया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि इस मॉड्यूल का संचालन ब्रिटेन स्थित हैंडलर निशान जौरियन और आदेश जमाराय द्वारा बीकेआई के सरगना हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर किया जा रहा था।

डीजीपी यादव ने कहा कि प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि आईईडी का उद्देश्य एक लक्षित आतंकी हमला करना था। यूएपीए और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना एसएसओसी, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने और पंजाब में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के अपने मिशन पर अडिग है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...