CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

--Advertisement--

Image

शिमला, 27 दिसंबर – नितिश पठानियां

विधायक दल के नेता बनने के बाद हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य का भी हालचाल जाना।

बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे। 2 दिन पहले ही वह हिमाचल वापस लौटे हैं।

वहीं, मुख्य सूचना आयुक्त के चयन को लेकर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और नेता विपक्ष की बैठक हुई। मुख्य सचिव आरडी धीमान, पूर्व मुख्य सचिव राम सुभग सिंह,अला रजा रिजवी, निशा सिंह सहित के आईएएस अधिकारियों ने मुख्य सूचना आयुक्त के लिए आवेदन  किया है। आज दोपहर बाद तक नाम का ऐलान हो सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...