हाई कोर्ट के आदेशों पर NH किनारे लगे अवैध खोखों पर चला पीला पंजा

--Advertisement--

Image

घुमारवीं, 27 दिसंबर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिला के घागस में प्रशासन ने 15 अवैध खोखों पर पीला पंजा चलाया है। हाईकोर्ट के आदेशों से साफ किए जा रहे अवैध अतिक्रमण मामले में जिला के घागस में जिला प्रशासन का पीला पंजा चला। प्रशासन की टीम ने घागस में 10 खोखे हटाए। वहीं खोखा धारकों ने अब खुद अपने खोखे हटाने शुरू कर दिए है।

नेशनल हाईवे पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने अपना सख्त रुख किया है। लोगों को खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए है।

प्रशासन की चेतावनी के बावजूद लोगों ने अपने खोखे नहीं हटाए और हाईकोर्ट में अपनी याचिका दायर की। उन्हें कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिल पाई, जिसके बाद प्रशासन को अपनी कार्रवाई करनी पड़ी है।

वहीं खोखाधारको श्याम लाल, सीता राम, चमन देवी राम, रामलाल, मस्तराम, मराठा,प्यारेलाल शंकर राम आदि ने सरकार से मांग की है कि उन्हें कोर्ट के आदेशों से उजाड़ा जा रहा है। अ

ब उनके सामने अपने परिवारों का पालन पोषण करने की समस्या खड़ी हो गई है। सरकार उनके पुनर्वास का भी समाधान करे। खोखा धारकों का यह कहना है कि वह पिछले कई वर्षो से इस स्थान पर अपने खोखे डालकर अपना गुजर बसर कर रहे थे। लेकिन उनके साथ अन्याय किया गया है।

हाइवे के किनारे बड़े-बड़े धन्नासेठों ने अपने भवन बना रखे है। लेकिन उनके ऊपर कभी कोई कार्रवाई होती। खोखा धारकों का कहना है कि घागस में सड़क को चौड़ा करके उनका पुनर्वास किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...