BRO जवान संतोष ठाकुर राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन, 10 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

बीआरओ में बतौर चालक कार्यरत तहसील लडभड़ोल क्षेत्र के गांव खद्दर के संतोष ठाकुर का पार्थिव शरीर बीते शुक्रवार रात उनके पैतृक गांव पहुंचा। उनका शव गांव में पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया।

39 वर्षीय संतोष ठाकुर का वीरवार को पदम से वापस आते समय सिंगला टॉप पर अचानक तबीयत बिगड़‍ने के बाद आकस्मिक निधन हो गया था। संतोष की पत्नी व परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।

शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ संतोष ठाकुर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पार्थिव शरीर को 10 वर्षीय बेटे अक्षित ठाकुर ने मुखाग्नि दी।

इस दौरान डीएसपी सरकाघाट कुलदीप, जोगिंद्रनगर कार्यवाहक थाना प्रभारी गोविंद राम, जोगिंद्रनगर तहसीलदार मुकुल शर्मा, एसआई अनिल कुमार व पूर्व जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा सहित ग्रामीणों ने संतोष ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...