हटली पुलिस ने घर व गऊशाला से पकड़ी नशीले पदार्थों की खेप, एक गिरफ्तार

--Advertisement--

थाना हटली की पुलिस टीम ने शनिवार को नशीले पदार्थों की खेप बरामद करने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने नशीले पदार्थों की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंडी – अजय सूर्या

सरकाघाट उपमंडल के थाना हटली की पुलिस टीम ने शनिवार को नशीले पदार्थों की खेप बरामद करने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने नशीले पदार्थों की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हटली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पंचायत नरोला के गांव हवाणी का ओमप्रकाश पुत्र कृष्ण अवैध मादक पदार्थ का धंधा करता है।

सूचना मिलने के बाद थाना हटली पुलिस प्रभारी जोगेश की अगुवाई में पुलिस ने छापामारी की तो आरोपी के घर व गऊशाला से 54 किलो 760 ग्राम भुक्की, 7.3 ग्राम आफीम व 140 ग्राम चरस बरामद की। इसके आलवा 208600 रुपए की नकदी बरामद की है।

पुलिस ने धारा 15,18,20 एनडी एंड पीसी एक्ट में ओमप्रकाश के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट कुलदीप सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को सरकाघाट कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...