रंजिश में चाकू से कर दिया जानलेवा हमला, लगाने पड़े पांच टांके, शिकायत पर पुलिस में केस दर्ज

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

नगर परिषद के वार्ड-4 सलाह क्षेत्र में आपसी रंजिश में एक युवक ने दुकान से सब्जी व अन्य सामान खरीद रहे एक व्यक्ति के गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान साथ में खड़े उसके दोस्त ने उसे धक्का देकर किनारे पर कर दिया और चाकू सीधा उसके कंधे में घुस गया।

दोस्तों और अन्य लोगों की मदद से घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच टांके लगाकर उसका उपचार किया। फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आरोपित रवि कुमार निवासी गांव सिरयून का बताया जा रहा है। पुलिस को दी शिकायत में बनायक निवासी जितेंद्र कुमार दीपू ने बताया कि वह सलाह वार्ड में सर्विस स्टेशन चलाता है।

रात करीब आठ बजे काम से निपटने के बाद वह साथ लगती अपने दोस्त पंकज कुमार की दुकान से सब्जी व राशन लेने गया था। इस दौरान उसका एक अन्य दोस्त राकेश कुमार भी साथ था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत्त रवि कुमार अपने हाथों में चाकू लिए वहां पहुंचा और देखते ही देखते उस पर वार कर दिया।

आरोपित ने वार उसकी गर्दन पर किया था, लेकिन तभी दोस्त राकेश कुमार और दुकानदार पंकज ने बचाव करते हुए उसे धक्का दे दिया और चाकू गर्दन के बजाय उसके कंधे पर आ लगा।

चीख पुकार सुनकर अन्य लोग भी वहां पहुंचे, लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया।

डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि घायल का सिविल अस्पताल में उपचार करवाया गया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...