धौलाकुआं में महिला ने की आत्महत्या, 8 महीने पहले की थी काेर्ट मैरिज

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के धौलाकुआं में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला मनजीत (19) ने 8 महीने पहले परिजनों की मर्जी के बिना धौलाकुआं में कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद मनजीत व उसका पति अलग रह रहे थे।

मृतका के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा कमरे से मनजीत का शव किया।

प्रारंभिक छानबीन में पाया गया है कि महिला ने चुन्नी का फ‍ंदा बनाकर आत्महत्या की है। मृतका का पति सतीश कुमार एक पोल्ट्री फॉर्म में काम करता है। महिला ने जिस समय यह कदम उठाया, उस समय सतीश पोल्ट्री फार्म में ड्यूटी पर गया हुआ था।

पड़ोस की रहने वाली एक महिला ने मनजीत को कमरे के अंदर पंखे में लटका हुआ देखा, जिसके बाद मामले का पता चला। वहीं पुलिस को माैके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

करवाचौथ 29 अक्टूबर को, शाम 5:38 से पूजा का शुभ मुहूर्त; रात 8:17 बजे दिखेगा चांद

करवाचौथ का त्योहार 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा,...

दिवाली से पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी

दिवाली से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए...

कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार; 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप जब्त

कांगड़ा जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले का भंडाफोड़...