बैंकिंग क्षेत्र में हिमाचल ग्रामीण बैंक का योगदान सराहनीय – राजेंद्र सिंह 

--Advertisement--

Image

वरंडा में शाखा के नए भवन का किया लोकार्पण 

नूरपुर – देवांश राजपूत

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ( एचपीजीबी) के चेयरमैन राजेंद्र सिंह ने बुधवार को वरंडा में शाखा के नए भवन का लोकार्पण किया। राजेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक का योगदान सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण बैंक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से लागू कर रहा है। उन्होंने बैंक प्रबंधन से स्वावलंबन योजना को सही ढंग से लागू करने की अपील की ताकि लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके।

बैंक के रिजनल मैनेजर एसपी राणा ने इस मौके पर कहा कि आज हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक अन्य व्यवसायिक बैंकों की तुलना में लोगों को बेहतर सुविधाएं दे रहा है। उन्होंने कहा कि लोगो को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना ही ग्रामीण बैंक का मुख्य उद्देश्य है ।

इस मौके पर बैंक के मुख्य प्रबंधक पीएस पठानिया ने चेयरमैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा बैंक की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान करीब पौने चार करोड़ रुपए के कर्ज के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर निकटवर्ती पंचायतों के प्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...