देह व्यापार की आशंका के चलते ग्रामीणों की होटल में छापेमारी, आधा दर्जन युवतियां पकड़ी

--Advertisement--

Image

ऊना, 19 सितंबर – अमित शर्मा

औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में एक होटल में ग्रामीणों द्वारा छापेमारी की गईं। यह मामला टाहलीवाल बाजार व आस-पास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। होटल में सुबह ही ग्रामीणों द्वारा देह व्यापार का धंधा चलने की आशंका में छापेमारी की गईं।

बाजार में यह भी अफवाह रही कि होटल में करीब आधा दर्जन लड़कियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। गांव के ही बुद्धिजीवियों द्वारा आगे से ऐसा न करने की सलाह देकर छोड़ दिया गया।

मौके पर पुलिस चौकी टाहलीवाल के अधिकारी द्वारा भी होटल का निरीक्षण किया, लेकिन उनके जाने से पहले मामला निपट गया था।

ग्रामीणों में चर्चा है कि बड़ी पार्टी के नेता का हाथ होने के चलते होटल में कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि सच क्या है, ये कोई भी बताने को तैयार नहीं है।

टाहलीवाल चौकी प्रभारी मनोज बालिया ने बताया मामले की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर भेजे गए, लेकिन होटल में कुछ नहीं पाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...