हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में बंपर वैकंसी, नर्स, CHO सहित खाली 983 पदों के लिए करें अप्लाई

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में बंपर वैकंसी निकली है. स्वास्थ्य विभाग में कुल 983 पदों पर भर्ती होगी. इसके लिए सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी, नैरचौक (मंडी) की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है.

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के 723 पदों पर नियुक्तियां होंगी. इसके अलावा, 159 नर्सों के खाली पद भी भरे जाएंगे. वहीं, फीमेल हेल्थ वर्कर के लिए 65 पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं. साथ ही नेशनल हेल्थ मिशन के तहत लैब तकनीशियन के 36 पद भर जाएंगे, जोकि कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होंगे.

अधिसूचना के अनुसार, 20 सितंबर से ऑनलाइन लिंक के जरिये आवेदन किया जा सकता है. 2 अक्तूबर आवेदन की अंतिम तारीख रखी गई है. वहीं, 9 अक्तूबर को मॉर्निंग और इवनिंग सेशन में इन पदों के लिए रिटन एग्जाम लिया जाएगा.

अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.amruhp.ac.in पर ज्यादा जानकारी की ली जा सकती है. साथ ही यहीं से ऑनलाइन आवेदन होगा. इस संबंध में 01905243967 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है.

कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन डॉक्टर प्रवीण शर्मा ने खाली पदों को भरने के लिए अधिसूचना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क  के इमेल आईडी Helpdesk.amruhp@gmail.com पर भी जानकारी ली जा सकती है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...