डाऊनडेल में पुलिस की रेड, 24.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला के डाऊनडेल में पुलिस ने एक घर में छापामारी कर महिला व एक युवक को 24.16 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस समय-समय पर यहां निरीक्षण करती रहती है क्योंकि डाऊनडेल में पुलिस ने पहले भी कई तस्करों को पकड़ा है।

शिमला – नितिश पठानियां
शिमला के डाऊनडेल में पुलिस ने एक घर में छापामारी कर महिला व एक युवक को 24.16 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस समय-समय पर यहां निरीक्षण करती रहती है क्योंकि डाऊनडेल में पुलिस ने पहले भी कई तस्करों को पकड़ा है।

इसी कड़ी में पुलिस ने उक्त घर में दबिश तो वहां मौजूद 40 वर्षीय महिला व 19 वर्षीय युवक के कब्जे से चिट्टे की खेप बरामद हुई। पुलिस की दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। इन्होंने यह चिट्टा किस जगह से लाया था इसकी जांच सदर थाने की पुलिस कर रही है।

मशोबरा का युवक 5.60 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा 

पुलिस ने थाना बालुगंज के तहत एक युवक से 5.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गौरव कुमार निवासी मशोबरा शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपी से पता लगा रही है कि इसने चिट्टा कहां से लाया था और किस जगह पर इसकी सप्लाई करनी थी। मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला का एथलेटिक्स ट्रैक बंद, मेडल जिताने वाले होस्टल पर 4 साल से ताला

धर्मशाला में खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं से जुड़ा मामला...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 106 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी...