कांगड़ा जिला में 28511 नए मतदाताओं का वोटर कार्ड को पंजीकरण: डीसी

--Advertisement--

Image

एसपी डा खुशहाल की आवाज में वोटर जागरूकता गीत की लांचिंग

धर्मशाला, 15 सितंबर – राजीव जस्वाल

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र युवाओं का वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए 16 अगस्त से अभियान आरंभ किया गया था जिसके तहत 28 हजार 511 नए मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण किया गया हैं।

यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में  वोटर जागरूकता अभियान के तहत वोटर जागरूकता गीत की लांचिंग करने के उपरांत दी। वोटर जागरूकता गीत पुलिस अधीक्षक डा खुशाल शर्मा द्वारा गाया गया है। इसमें लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया है तथा वोटर के महत्व को संगीत के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया है।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन-2022 लोकतंत्र का एक महात्यौहार है तथा इसमें सभी पात्र मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी ताकि शतप्रतिशत मतदान हो सके। उन्होंने कहा कि स्वीप के माध्यम से युवा मतदाताओं को भी मतदान के लिए जागरूक किया गया है.

इसके अलावा स्कूलों, महाविद्यालयों, बहुतकनीकी संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं ताकि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड बनाए जा सकें।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, युवा खेल सेवाएं विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को मतदान जागरूकता के लिए अपने अपने विभागों से संबंधित प्लान भी तैयार करने के लिए कहा गया है ताकि मिशन मोड में कार्य किया जा सके।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मशाला डा खुशाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, एडीसी गंधर्वा राठौढ़ सहित उपमंडलाधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...