हिमाचल में मौसमः आसमानी बिजली गिरने से 2 बहनों सहित 3 घायल, अगले 96 घंटे में भारी बारिश

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय होने लगा है. शिमला में गुरुवार को बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 96 घंटे तक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. 16 और 17 सितम्बर को लाहौल स्पीति जिला को छोड़कर सभी 11 जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है.

जबकि 15 और 18 सितम्बर को बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर को येलो अलर्ट रहेगा. यानी तीन बारिश के आसार हैं. सिरमौर में गुरुवार को बिजली गिरने से दो बहनों और एक महिला घायल हो गए है. तीनों को ददाहू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

इससे पहले, बीते 12 घंटे में शिमला के चौपाल में 35 एमएम, सिरमौर के पच्छाद में 27.1 औऱ सोलन में 23.3 बारिश हुई है. जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिले में नाहन के पनैर गांव में आसमानी बिजली गिरी है. बिजली की चेपट में दो बहनें और एक महिला आ गई, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. तीनों को हल्की चोट लगी है.

बहनों की पहचान संगीता (16 साल) और निशा कुमारी (20 साल) और 48 साल की महिला कमला के रूप में हुई है.  मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के सतलुज, रावी, ब्यास नदी में जल स्तर बढ़ सकता है. इससे पहले, शिमला समेत प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद बारिश हुई थी.

हिमाचल प्रदेश में बीते दो सप्ताह से मानसून की रफ्तार बेहद धीमी हुई है. कुछ इलाकों में ही हल्की बारिश हुई. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, सितम्बर में सामान्य से 74 फीसदी कम बारिश हुई. सितम्बर में 120.6 मिलीमीटर की तुलना में मात्र 31.6 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...