हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में उचित मूल्य की दुकानों के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 15 सितम्बर – राजीव जसवाल

जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, पुरषोतम सिंह ने बताया कि जिला कांगड़ा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गांव भोल ठाकरा के वार्ड नम्बर-4, ग्राम पंचायत मिन्जग्रां,

विकास खंड नूरपुर, गांव खुवाडा के वार्ड नम्बर 2, ग्राम पंचायत ठेहड, विकास खंड नूरपुर, गांव संझूर के वार्ड नम्बर 4, ग्राम पंचायत खैरियां, विकास खंड नूरपुर,

गांव नौशहरा के वार्ड नम्बर 4, ग्राम पंचायत नौशहरा, विकास खंड देहरा, गांव मखरोड के वार्ड नम्बर 3, ग्राम पंचायत गुगाना, विकास खंड देहरा, गांव बदोली के वार्ड नम्बर 4, ग्राम पंचायत बदोली, विकास खंड देहरा में उचित मूल्य की दुकानें आबंटित की जानी है।

उन्होंने बताया इच्छुक उम्मीदवार 03 अक्तूबर, 2022 तक आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर वांछित दस्तावेजों सहित मउमतहपदहीपउंबींसण्ीचण्हवअण्पद  वैबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किये जायेंगे और कोई भी आवेदन आफलाइन/हस्तचालित या कार्यालय में प्राप्त नहीं किए जायेंगे। आवेदन करते समय मांगे गए दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित पढ़ने योग्य प्रतियां ही अपलोड करें।

उन्होंने बताया कि आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं है। आवेदन पत्र के साथ मैट्रिक का प्रमाण पत्र, सहकारी सभा/महिला मंडल/स्वयं सहायता समूह इत्यादि का पंजीकरण प्रमाण-पत्र एवं वित्तीय प्रबन्ध प्रमाण-पत्र, शिक्षित बेरोजगार प्रमाण-पत्र, सेम वार्ड का प्रमाण-पत्र यदि कोई हो।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष नम्बर 01892-222877 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...