धर्मशाला से वोट फ़ार ओपीएस मुहिम का हुआ आगाज, ये बोले प्रदेश अध्यक्ष

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन ने आज वोट फार ओपीएस अभियान की शुरूआत राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने धर्मशाला जिला मुख्यालय में क्रमिक अनशन स्थल से की। इस दौरान उन्होंने वोट फार ओपीएस अभियान के पोस्टर जारी करके इस अभियान को शुरू किया।

इस मौके पर प्रदीप ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र में इसकी शुरुआत आज ही कर दी गयी है। जिसके तहत हर पंचायत को कवर किया जाएगा। प्रदीप ठाकुर ने बताया कि पिछले पौने पांच साल में प्रदेश सरकार ने पेंशन बहाली को केंद्र का मुद्दा बताकर हमेशा टाल मटोल ही की है।

जबकि राज्यस्थान और छतीसगढ़ जैसे सिंगल ईंजन की सरकारों ने पुरानी पेंशन को अपने राज्यों में लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ उसी पार्टी को वोट किया जाएगा जो पुरानी पेंशन की बात करेगा। इस अबसर पर आज क्रमिक अनशन के 15 वें दिन क्रमिक अनशन में पालमपुर के खंड प्रधान राजीव शर्मा की अगुवाई में पालमपुर के कर्मचारियों ने 24 घंटे का अनशन किया ।

अभियान में यह हुए शामिल

पोस्टर अभियान की शुरूआत के अवसर पर राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ वैद्य , राज्य संगठन सचिब महिला विंग पूजा सबरवाल, महिला विंग राज्य महासचिव ज्योतिका मेहरा ,राज्य उपाध्यक्ष नारायण , राज्य मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, राज्य मीडिया सह प्रभारी पवन ठाकुर , राज्य मुख्य सलाहकार सुभाष शर्मा, कांगड़ा जिला प्रधान राजेंद्र मिन्हास के साथ जिला मीडिया सह प्रभारी अनु शर्मा, जिला महासचिव अनीश धीमान , जिला कोषाध्यक्ष विरेश भारती, जिला उपाध्यक्ष मुनीष पंजलु , जिला सह सचिब जगत राम तथा ज़िलाधीश कार्यालय के प्रधान योगेश पठानिया तथा समस्त जिला कार्यकारणी सदस्य कांगड़ा तथा खंड प्रधान मंजीत कुमार, संदेश कुमार , सुनील शर्मा और समस्त कार्यकारणी सदस्य के साथ धर्मशाला के सैंकड़ो कर्मचारी भोजन अवकाश में इस मुहिम का हिस्सा बनें।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...