एसआईयू टीम ने घर में दी दबिश, चिट्टे की खेप के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

जिला बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने बरोटीवाला स्थित एक मकान से 8.38 ग्राम चिट्टे समेत 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।

थाना बरोटीवाला में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान मोहित व रोहित पुत्र कुलदीप शर्मा निवासी वार्ड नंबर-8 बटेड बरोटीवाला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली कि बटेड में एक घर से चिट्टा तस्करी का धंधा किया जाता है, जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घर में दबिश दी और 8.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

बद्दी पुलिस पहले भी मोहित कुमार को चिट्टा तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। एसआईयू टीम ने हैड कांस्टेबल नरेंद्र की अगुवाई में यह सफलता हासिल की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...