हिमाचल में 4 करोड़ की ठगी, पॉलिसियों के नाम पर हुई लूट, पत्नी-दोस्तों, रिश्तेदारों के पैसे भी गए

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। जरड़भुट्टी का व्यक्ति ठगी का शिकार हुआ है। मामला भुंतर थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर आईपीसी की धारा-420 के तहत ठगी करने वाले व्यक्ति पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

शिकायत में परम देव ठाकुर निवासी जरड़भुट्टी कालोनी जिला कुल्लू ने पुलिस में दर्ज लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष 2011 में इसने रिलायंस की दो पॉलिसियां फंड फ्लो श्रेणी की ली थीं, जिनका प्रीमियम 29,500 रुपए सालाना था। वर्ष 2016 में उसे दिल्ली के आईजीएमएस कार्यालय से फोन आया कि आपकी पॉलिसियां शेयर मार्केट से संबंधित हंै और वह फंड वैल्यू दिलवा देगा।

जब उसने पूछा कि क्या आप पॉलिसियों को बंद करवाना चाहोगे, तो मैंने कहा कि ठीक है, बंद कर दो। उसके बाद पॉलिसियों की फंड वैल्यू स्वीकृती के लिए विभिन्न कंपनियों के माध्यम से विभिन्न चार्जेज का हवाला देकर विभिन्न ट्रांजेक्शन और चैक के माध्यम से कंपनियों द्वारा धोखाधड़ी करके कुल 4,04,00,000 रुपए की ठगी कर ली।

शिकायतकर्ता ने कहा किय यह पैसा उसने अपनी व पत्नी की रिटायर पूंजी, भांजे और साले की रिटायरमेंट से और सभी दोस्तों, रिश्तेदारों और प्राइवेट फाइनेंसरों और बैंक से सभी तरह के लोन लेकर पैसा विभिन्न कंपनियों को भेजा है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से कंपनी पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...