चंबा: विधायक हंसराज का धमकाने का एक और वीडियो वायरल

--Advertisement--

Image

चुराह – धर्म नेगी 

चुराह के हंसराज ने कहा कि उन्होंने विपक्षी दल के छुटभैया नेताओं को नसीहत दी है कि वे सुधर जाएं। आए दिन वे भाजपा पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

सियासी गलियारों में चर्चा में रहने वाले चुराह के विधायक हंसराज का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 19 सेकेंड के वीडियो में विधायक हंसराज कह रहे हैं कि जिनके दिमाग अभी खराब हैं, वे लोग संभल जाएं। दो माह बाद हमारे, भाजपा और हमारे रिश्तेदारों के दरवाजे पर मत आना। खामखाह तुम लोग ड्रामा कर रहे हैं।

उधर, विधायक का वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस पार्टी ने भी उन पर निशाना साधते हुए वोटरों को डरा धमका कर वोट लेने की मंशा को छोड़ने की नसीहत दी है। हालांकि, विधायक हंसराज ने साफ किया है कि उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए यह बात कही है।

हंसराज ने कहा कि उन्होंने विपक्षी दल के छुटभैया नेताओं को नसीहत दी है कि वे सुधर जाएं। आए दिन वे भाजपा पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कहा कि विपक्षी पार्टी की ओर से उन पर लगाए जा रहे आरोप सरासर निराधार हैं।

उधर, चुराह के पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि बीते दो-तीन दिन पूर्व भाजपा सांसद इंदु गोस्वामी का कोटी में महिला सम्मेलन हुआ। इसमें भाजपा विधायक वोटरों को डरा धमका रहे हैं। लेकिन, वे इस भ्रम में न रहें कि वोटरों को डरा-धमका कर वोट हासिल कर सकते हैं। कहा कि अब हंसराज के स्वयं डरने की बारी है। अब ऐसा कदापि नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...