आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर सरस्वती विद्या मंदिर दधोल में भारत माता पूजन एवं सामूहिक वंदे मातरम गायन का किया गया आयोजन

--Advertisement--

Image

बरठी बिलासपुर – सुभाष चंदेल

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर सरस्वती विद्या मंदिर दधोल में भारत माता पूजन एवं सामूहिक वंदे मातरम गायन का आयोजन किया गया। भारत माता के चित्र पर लोगों ने दीपक प्रज्वलित किया। भारत माता की स्तुति व सामूहिक वंदे मातरम गाया गया।

इस मौके पर विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा देश भक्ति गीतों से समा बांध दिया गया। देश को आजादी दिलाने में में जीवन बलिदान करने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण किया गया। अमृत महोत्सव व भारत माता पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सत्संग प्रमुख मंगल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को भारत की गौरव गाथा से परिचित होना चाहिए। इसके लिए इतिहास को सही रूप में लिखने की आवश्यकता है। विदेशी आक्रांताओं की प्रेरणा से कतिपय इतिहासकारों ने गलत इतिहास का सृजन किया था। उन्होंने कहा जो पुराना इतिहास है उसको हमने नहीं बल्कि मुगलों और अंग्रेजों द्वारा लिखा गया है। जिसके चलते कि वह जो सही है उसे भटका दिया गया।

उन्होंने कहा की हमें विचार करना चाहिए इसका पुनःखोजबीन कर लेखन करना चाहिए। हमारा जो गौरवशाली इतिहास रहा है वह हम आने वाली पीढ़ी को बताएं। हमारे पूर्व राजनीतिज्ञों ने जो गलतियां की है उनकी भी जानकारी सबको होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कार अवश्य दें उन्होंने देश को तोड़ने वाले व बाहरी प्रदेशों से घुमंतू व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने की बात भी कही।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर प्रांत सह सत्संग प्रमुख अश्विनी कपिल पाठशाला की प्रधानाचार्य सरिता रानी, पाठशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामपाल, प्रबंधक तिलक राज शर्मा, समाजसेवी रूपलाल खंड कार्यवाह दौलत राम शर्मा, पुष्पा देवी कमल राज कमलेश कुमार सहित अन्य अभिभावक व बच्चे उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...