चायवाला बनेगा MLA! कांग्रेस मुख्यालय में 18 साल से चाय बेच रहे DK, शिमला शहरी सीट से टिकट के लिए आवेदन किया

--Advertisement--

Image

शिमला, 02 सितंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए छोटे से लेकर बड़े नेताओं ने आवेदन कर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश के शिमला कांग्रेस मुख्यालय में चाय बेचने वाले देवेंद्र कुमार ने भी आवेदन किया है।

उनका यह आवेदन मीडिया के साथ-साथ सियासी गलियारों में भी चर्चा का केंद्र बना हुआ। देवेंद्र कुमार उर्फ डीके शिमला में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 18 साल से कैंटीन चलाते हैं। डीके ने शिमला शहरी सीट से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट मांगा है।

डीके भाई के नाम से कार्यकर्ताओं में मशहूर देवेंद्र की दावेदारी पर कांग्रेस नेताओं का कहना था कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है और यहां पर सभी को पार्टी से टिकट मांगने का अधिकार है।

देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह बीते 18 साल से कांग्रेस भवन में कैंटीन चला रहे हैं। वह साल 1982 में यूथ कांग्रेस  में जुड़े थे और 40 साल से कांग्रेस की सेवा कर रहे। कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने के लिए शिमला शहरी हॉट सीट बन गई है। यहां पर पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 40 आवेदन आए हैं।

शिमला शहरी से आवेदन करने वालों में नगर निगम के पूर्व महापौर एवं पूर्व विधायक आदर्श सूद, उपमहापौर हरीश जनार्था, महासचिव यशवंत छाजटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौहान, सुरेंद्र चौहान सहित कई दिग्गज नेता शामिल हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या कांग्रेस पार्टी एक आम कार्यकर्ता और चाय बेचने वाले को मौका देती है या नहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...