दर्दनाक हादसा: घास काटने गई महिला खाई में गिरी, PGI ले जाते समय मौत

--Advertisement--

घास काटने गई एक महिला दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। महिला खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई और उपचार के लिए PGI ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

हिमखबर डेस्क

मंडी जिले के नगवाईं क्षेत्र में घास काटने गई एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे में महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल कुल्लू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

हालांकि, परिजन जब उसे पीजीआई लेकर जा रहे थे, तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान रीना देवी पत्नी मनोज कुमार, निवासी गांव तनारू, मुहाल शिल्ह मशोरा, नगवाईं के रूप में हुई है। हादसा सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ।

ग्राम पंचायत मशोरा की प्रधान मीना शर्मा ने बताया कि रीना देवी घास काटने के लिए घासनी में गई थीं। घास काटते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गईं। गिरने से उनके सिर में गहरी चोट लग गई। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल नगवाईं लेकर पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया।

कुल्लू अस्पताल में महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आगे के उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। परिजन उन्हें लेकर चंडीगढ़ रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने हादसे पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related