देर रात आदमखोर तेंदुआ एक दुकान में घुस गया और वहां मौजूद वेल्डर पर हमला कर दिया। हमले में वेल्डर की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
सोलन – रजनीश ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों मे इन दिनों आदमखोर तेंदुए का कहर दिखाई दे रहा है, जिसके चलते लोग भी दशहत में आ गए हैं। मंगलवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तहसील अर्की के ग्याना गांव के हीरालाल पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई है।
हीरालाल वर्षों से वैल्डिंग का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। मंगलवार रात को हीरालाल अपनी वैल्डिंग की दुकान में काम कर रहे थे। उसी दौरान तेंदुए ने जानलेवा हमला किया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई है।
गांव में हुई इस दर्दनाक घटना से लोग भी दहशत में हैं। इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोग वन विभाग की टीम से इस खूंखार तेंदुए को पकडऩे की गुहार लगा रहे हैं।

