हत्या या हादसा? सोलन में गोशाला के पास मिला 3 दिन से लापता महिला का शव, इलाके में हड़कंप

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में सब्जी मंडी के पास बनी आश्रय गौशाला के समीप एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची औऱ जांच पड़ताल की.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह-सवेरे जब दो लोग सब्जी मंडी के पास से अपने काम के लिए जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि आश्रय गौशाला के समीप कुछ कुत्ते और पक्षी झुंड में मौजूद थे.

उन्होंने मौके पर पहुंच देखा तो पाया कि वहां पर एक महिला का शव पड़ा है, जिसे नोचने का प्रयास यह जंगली जानवर कर रहे थे. मृतक महिला का चेहरा पहचानना मुश्किल था. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी.

डीएसपी हेडक्वार्टर सोलन सन्तोष शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर की सब्जी मंडी के पास बनी आश्रय गौशाला के समीप एक महिला का शव मिला है.  इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और हर पहलू से जांच की जा रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...