कुल्लू में नशा तस्करीः बैग में 1.38 किलो चरस ले जा रही महिला रुको देवी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश में  कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है. इसी कड़ी में बंजार थाना की पुलिस टीम ने एक महिला के कब्जे से 1 किलो 38 ग्राम चरस बरामद की है.

महिला की पहचान रुको देवी गांव शरण डागर रेला तहसील सैंज  बंजार निवासी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, थाटीबीड़ के पास नाकाबंदी के दौरान चैकिंग की जा रही थी. इस दौरान तो थाटीबीड़ की तरफ से समय शाम के समय 43 वर्षीय रूकी देवी आ रही थी. उसके पास एक थैला था.

शक के आधार पर बैग की तलाशी ली तो अंदर चरस 1 किलो 38 ग्राम बरामद की है. बैग में रुकी देवी के कपड़े और निजी सामान भी था.पुलिस ने चरस तस्कर महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा तस्करी से जुड़ी महिलाओं के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. रुको देवी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस गहनता से छानबीन करेगी कि महिला ने चरस कहां से खरीदी थी और कहां पर इसको ठिकाने लगाने जा रही थी.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...