हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक बोलेरो कैंपर खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा कुल्लू-मनाली सड़क पर वामतट के समीप हुआ। मृतका की पहचान कविता (18 वर्षीय) पुत्री देवी राम निवासी घोट, पंचायत काईसा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि आर्दश (22 वर्षीय) पुत्र हेमराज, निवासी पालगी (गड़सा) और कविता देर रात भडोगी गांव की तरफ जा रहे थे, तभी वामतट के समीप बोलेरो कैंपर वाहन (एचपी-34एफ-5819) हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

