कांगड़ा में 100 पदों पर भर्ती का मौका, मशीन ऑपरेटर-अप्रेंटिस-हेल्पर के इंटरव्यू 21 सितंबर से

--Advertisement--

कांगड़ा में मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस तथा हेल्पर के कुल 100 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 सितंबर से शुरू होंगे।

धर्मशाला, 16 सितंबर – हिमखबर डेस्क

औरो टेक्सटाइल बद्दी में पुरूषों व महिलाओं के मशीन आॅप्रेटर, अप्रेंटिस तथा हेल्पर के 100 पद भरे जाने हैं, जिसके लिए साक्षात्कार 21 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय, लम्बागाँव तथा 22 सितंबर को बैजनाथ में प्रातः 11 बजे से लिए जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी, कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि 18 से 26 वर्ष की आयु के बीच दसवीं, बारहवीं तथा आईटीआई फिटर उतीर्ण इन पदो के लिए पात्र होंगे, जिन्हें 13500 रूपये प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाए कंपनी के नियमानुसार दी जाएँगीं।

इच्छुक अभ्यर्थी को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की काॅपी व यदि अनुभव प्रमाणपत्र भी हो साथ लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नं-01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related