भयानक हादसा: स्टेशन से रवाना होते ही हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

--Advertisement--

हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। स्टेशन से ट्रेन के रवाना होते ही एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के दौलतपुर चौक से दिल्ली जाने वाली हिमाचल एक्सप्रैस ट्रेन की चपेट में आने से एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित मवा के समीप हुआ। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं रेलवे प्रशासन ने आम जनता से ट्रैक के आसपास न जाने की सख्त अपील की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9 बजे हिमाचल एक्सप्रैस ट्रेन अपने निर्धारित समय पर दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन अभी स्टेशन से कुछ ही आगे मवा के पास पहुंची थी कि अचानक एक व्यक्ति ट्रैक पर आ गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया। मृतक की पहचान शिव कुमार (38) निवासी गांव अभयपुर के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और अब इस बात की गहन जांच की जा रही है कि शिव कुमार ट्रैक पर कैसे पहुंचा और यह महज एक हादसा था या कुछ और। इस घटना के बाद रेलवे विभाग के अधीक्षक एसएस राणा ने स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रेलवे ट्रैक के नजदीक घूमना या शॉर्टकट के लिए ट्रैक को पैदल पार करना बेहद खतरनाक है। रेलवे ट्रैक पर की गई चंद सैकेंड की लापरवाही भी सीधेतौर पर जानलेवा साबित हो सकती है, ऐसे में आम जनता को अपनी सुरक्षा सर्वोपरि रखनी चाहिए और रेलवे के नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू दशहरा 2026: बाजारों और प्रदर्शनी स्थलों के प्लॉटों की नीलामी, 5 से 21 अक्टूबर तक आवंटन

कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए विभिन्न बाजारों के प्लॉटों...

“साहब! पत्नी का सिर धड़ से अलग कर आया हूं…” मर्डर के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

एक सनसनीखेज हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने...

डिलीवरी में देरी पर राइडर से मारपीट, रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया; पुलिस जांच शुरू

ऑर्डर पहुंचाने में थोड़ी देरी होने पर डिलीवरी राइडर...