“साहब! पत्नी का सिर धड़ से अलग कर आया हूं…” मर्डर के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

--Advertisement--

एक सनसनीखेज हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंच गया। उसने पुलिस के सामने कथित तौर पर पत्नी की हत्या करने और सिर धड़ से अलग करने की बात कही। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हिमखबर डेस्क

साहब! मैं अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर आया हूं। मर्डर के बाद थाने पहुंचे सिरफिर की बात सुन पुलिस टीम भी हैरान रह गई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला में कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में बुधवार मध्य रात्रि बाद पति ने सोते समय पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, वारदात इतनी बेरहमी से की गई कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। मृतका की पहचान 30 वर्षीय नगमा पत्नी परवेज के रूप में हुई है। नगमा और परवेज करीब डेढ़ महीने से महताब के मकान में किराए पर रह रहे थे। दोनों मूल रूप से वेटगंज मोहल्ले के रहने वाले बताए गए हैं।

परवेज टैक्सी स्टैंड पर चौपहिया वाहन चलाता है। पुलिस के अनुसार उसे शक था कि नगमा के किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अकसर विवाद होता था। पुलिस ने बताया कि मध्य रत्रि करीब 1:30 बजे नगमा घर के अंदर सो रही थी। इसी दौरान परवेज उठा और चाकू से उसका गला रेत दिया।

हत्या के बाद उसने घर का दरवाजा बंद किया और सीधे कोतवाली पहुंच गया। थाने पहुंचकर परवेज ने बताया कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आया है। यह सुनकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो नगमा का शव पड़ा था और सिर धड़ से अलग था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बताया गया कि परवेज का अपने परिवार से विवाद चल रहा था। पारिवारिक बंटवारे के बाद उसने अपना मकान बेच दिया था और इसके बाद पत्नी के साथ इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगा था। दोनों की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी।

पुलिस के मुताबिक परवेज को शक़ था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध है। पत्नी के किसी से फोन पर बात करने को लेकर पति के शक और दोनों के बीच चल रहे विवाद समेत पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

पुलिस ने मृतका की बहन शब्बो की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच और कार्रवाई में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ओजोन जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा

ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

नगाली स्कूल का दबदबा कायम, लगातार तीसरी बार जीता मार्च पास्ट का खिताब

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली ने मार्च पास्ट प्रतियोगिता...

कुल्लू दशहरा 2026: बाजारों और प्रदर्शनी स्थलों के प्लॉटों की नीलामी, 5 से 21 अक्टूबर तक आवंटन

कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए विभिन्न बाजारों के प्लॉटों...