पुलिस को देख पीछे मुडऩे लगी गाड़ी; चेकिंग करने पर मिली 161 ग्राम अफीम, तीन गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

सोलन जिला की दाड़लाघाट पुलिस ने गश्त के दौरान एक गाड़ी में सवार तीन व्यक्तियों से 161 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपितों के पास से पुलिस को नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम भराड़ीघाट के पास गश्त पर थी व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिलासपुर की तरफ से एक गाड़ी एचपी 52ए 8150 आई। पुलिस को देखकर एक दम रुक गई व मुडऩे लगी।

गाड़ी को पीछे करते हुए गाड़ी एकदम से बंद हो गई। शक के आधार पर पुलिस ने गाड़ी में तलाशी के दौरान 161 ग्राम अफीम के अलावा 1,44,100 रुपये की नकदी बरामद की।

पुलिस ने नशे की सामग्री और नकदी को कब्जे में लेकर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान धर्म सिंह गांव नौणी (दाड़लाघाट), खूब राम गांव घालिगंचा जिला कुल्लू व चमन लाल गांव बड़ाल (पारनु) के रूप में हुई।

क्या कहते हैं अधिकारी

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि उक्त आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। व्यक्ति नशे का सामान कहां से लाया और कहां ले जा रहा था इसकी पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: स्कूटी को 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया टिप्पर, महिला की मौत; पति घायल

हिमाचल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर स्कूटी...

हिमाचल: ठेकेदार ने JE पर किया हमला, उपमंडल कार्यालय में फोड़ा सिर

कांगड़ा के जयसिंहपुर क्षेत्र के हलेड़ स्थित उपमंडल कार्यालय...