नालागढ़ कोर्ट फायरिंग: गैंगस्‍टर सन्‍नी को मारने नहीं छुड़वाने आए थे बदमाश, फेसबुक पोस्‍ट कर बंबीहा ग्रुप ने ली जिम्‍मेदारी

--Advertisement--

Image

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश जिला सोलन के नालागढ़ कोर्ट परिसर में सोमवार को दिनदहाड़े एक नामी गैंगस्टर सन्नी की पेशी के दौरान फायरिंग के मामले में एक नया मोड़ आया है। परिसर में गोलियां चलाने वाले बदमाश गैंगस्टर सन्नी को मारने नहीं, बल्कि छुड़वाने आए थे।

इंटरनेट मीडिया पर सोमवार रात से एक पोस्ट शेयर की जा रही है, जिसमें कौशल चौधरी खुद को बंबीहा ग्रुप का सदस्य बताते हुए लिखता है कि नालागढ़ कोर्ट परिसर में फायरिंग बंबीहा ग्रुप ने की थी। वह उसकी जिम्मेवारी लेता है और साथ ही लिखा है कि सन्नी को मारने के लिए नहीं बल्कि उसे बचाने के लिए दो लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी।

हवाई फायरिंग के बाद बाइक को सड़क के बीच ही छोड़ दिया गया था, ताकि पुलिस का ध्यान भटकाया जा सके। कौशल चौधरी का दावा है कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और वह उनकी गिरफ्तारी नहीं दिखा रही है। अंत में उसने लिखा है, दविंदर बंबीहा ग्रुप।

इस मामले पर जिला बद्दी पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया अभी वह इस मामले में कुछ भी नहीं कह सकते हैं, मामले की जांच पूरी हो जाने के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा। घटना की सूचना मिलने के बाद वह भी मौके पर गए थे।

फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसमें साफ हुआ कि पांच नहीं, बल्कि तीन फायर किए गए थे। मामले में तीन टीमें गठित की गई हैं, जिसे अलग-अलग जगहों पर भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

कौन है कौशल चौधरी

कौशल चौधरी गुड़गांव का कुख्‍यात गैंगस्‍टर है। वह करोड़ों रुपये की उगाही लोगों से जबरन करता है। गैंगस्‍टर कौशल चौधरी बंबीहा ग्रुप के साथ ही काम करता है। फेसबुक प्रोफाइल में इसने लाइव इन दुबई का स्‍टेटस का डाला है।

गैंगवार के आरोप में कोर्ट में पेशी पर लाया गया था सन्नी

बता दें कि सन्नी नामक गैंगस्टर शार्प शूटर है और अगस्त 2021 में मोहाली में विक्की मिड्डुखेड़ा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद नालागढ़ के खेड़ा में भी करीबन एक साल पहले हुई गैंगवार में भी सन्नी का हाथ बताया जा रहा है।

उसी मामले में पेशी के दौरान उसे नालागढ़ लाया गया था, जहां पर फायरिंग हुई है। नालागढ़ के कोर्ट परिसर में चली गोलियों के कारण क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस शूटआउट के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...