मैसी प्लासी स्कूल को अपग्रेट करने की खुशी में पंचायत वासीयों ने रखा धन्यवाद समारोह

--Advertisement--

Image

नालागढ़ – सुभाष चंदेल

ग्राम पंचायत किरपाल पुर के मैसी प्लासी स्कूल को राजकीय प्राइमरी स्कूल से माध्यमिक विद्यालय बनाए जाने से जनता में खुशी की लहर है पंचायत प्रतिनिधियों और जनता के साथ नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर के कर कमलों द्वारा का राजकीय प्राइमरी स्कूल से माध्यमिक स्कूल सत्रोन्नत करने के उपलक्ष्य पर उद्घाटन पटीका लगाकर शुभारंभ किया.

जनता ने पूर्व विधायक के एल ठाकुर का स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत और धन्यवाद किया. उन्होंने बताया की मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर फैसला लिया गया. सोबन माजरा में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सभी घोषणाओं के साथ कुमारहट्टी उच्च विद्यालय को अपग्रेट करने की घोषणा की थी. जीसको सरकार ने मंजूरी दे दी है.

उन्होंने बताया की यह यहां की जनता की बहुत बड़ी समस्या थी जो कि बच्चों को दूर दूर जाना पड़ता था. जिसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों वह जनता ने माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर का दिल की गहराइयों से धन्यावाद किया और इस कार्य को करने के लिए पूरी पंचायत की जनता में खुशी की लहर है.

जनता ने बताया की नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ में चौमुखी विकास करवाया जा रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 20 स्कूलों को अपग्रेड किया गया,और पहाड़ी क्षेत्र की जनता की जरूरत के अनुसार कवार्णी कनोला में आईटीआई को खुलवाया गया.

उन्होंने बताया की मंत्री मण्डल की बैठक में बरूना में डिग्री कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी जिसके कारण जनता में खुशी की लहर है और हर वर्ग का विकास कार्य हुआ है. उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आश्रीवाद से चहुमुखी विकास हो रहा है और हर वर्ग की समस्या का समाधान किया जा रहा है.

देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा हर वर्ग के लिए अनेकों प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. अनेकों प्रकार की स्कीमे चलाई गई है और नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही हैं. विधानसभा क्षेत्र की बची हुई सड़कों की दशा को सुधारा जा रहा है सभी सड़कों के लिए करोड़ों की राशि उपलब्ध करवा दी गई है ताकि कोई भी सड़कें कच्ची न रह सके.

उन्होंने बताया कि जनता की समस्याओं को देखते हुए पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने सभी कार्यों को जल्दी से हल करने का आश्वासन दिया गया. उन्होंने बताया कि पंचायत के जो जो कार्यों के लिए धन राशी उपलब्ध करवाई गई. उनके कार्यों को पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों को जल्दी से जल्दी हल करने के निर्देष दिए गए.

पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने बताया की जनता के बचे हुए कार्यों को जल्दी से जल्दी शुरू करवा दिया जायेगा. जिनका जनता को लाभ मिल सके. जनता ने अपनी बिजली के पोलो और बिजली लाइनों और पेय जल सुविधा उपलब्ध करवाने की भी डीमांड की और ठाकुर ने जल्दी से जल्दी सभी कार्यों को करने का आश्वाशन दिया.

जनता ने बिकास कार्यों को करवाने के लिए पुर्व विधायक के एल ठाकुर का दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया. ठाकुर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं.

इस मौके प्रतिनिधियों ने पूर्व विधायक के एल ठाकुर के लिए के तन मन से साथ चलने की अपील की ओर ठाकुर की पंचायत से भारी संख्या में लीड दिलाने का आश्वाशन दिलवाया.

ये रहे मौजूद

इस मौके पर, गुरु इंदर सिंह महाराज ,प्रिंसिपल भाटीयां प्रिंसिपल पूनम ठाकुर, प्रिंसीपल रमेश शर्मा, प्रिंसीपल जितेंदर कुमार, प्रिंसीपल बबीता परमार, प्रधान सरोज देवी ,बीडीसी रानो देवी ,उप प्रधान मुकेश सैनी , पूर्व प्रधान धनी राम काला, पूर्व प्रधान गुर प्रताप प्रताप बबू , डाक्टर बलविंद्र चौधरी ,पुर्व उप प्रधान कमल धीमान, पूर्व बीडीसी मदन चौधरी,वॉर्ड मेंबर प्रेम चौधरी ,वॉर्ड मेंबर रिशपाल कौर ,वॉर्ड मेंबर शकुंतला देवी,वॉर्ड मेंबर ओम प्रकाश, सोहन सिंह तंवर ,पम्मी डाडी, अनुराधा, दयानंद ठाकुर, हाकम चद , कमल कुमार , केशव धीमान, देव राज धीमान, लाल चन्द ठाकुर, पवन चंदेल, नारायण दास शास्त्री,गुरमुख सिंह, सतीश कुमार, प्रेम लाल, ओम प्रकाश, धर्म दत्त, अमरजीत,अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...