सीढ़ियों से गिरी 34 वर्षीय महिला ने हमीरपुर में तोड़ा दम

--Advertisement--

Image

भाम्बला – नरेश कुमार

उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत भाम्बला के तहत आने वाले टिक्करी सध्वाणी गांव में एक 34 वर्षीय महिला गत दिनों अपने घर की सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी।

हमीरपुर मेडिकल कॉलेेज एंव अस्पताल में कुछ दिनों तक जख्मों का दर्द सहने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया है। महिला की पहचान रीना देवी पत्नी रंगीला राम निवासी सध्वाणी के रूप में हुई है।

महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी अचानक घर की सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई थी जिसे परिजनों ने सिविल अस्पताल बलद्वाड़ा पहुंचाया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, जहां कुछ दिनों के बाद महिला की मौत हो गई है।

महिला का पति मजदूरी का काम करता है और उसके दो बच्चे हैं । उधर, महिला की मौत से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट चुका है। यह परिवारबहुत गरीब है ऐसे में स्थानीय पंचायत ने प्रशासन और सरकार से इस परिवार की मदद करने की मांग की है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...