विधायक आशा कुमारी ने रुलायाणी में आयोजित छिन्ज़ मेले में की शिरकत

--Advertisement--

Image

चम्बा – अनिल कुमार

उपमंडल डलहौज़ी की ग्राम पंचायत रुलायाणी के बाबा लखदाता मन्दिर में आयोजित छिन्ज़ मेले में डलहौज़ी विधानसभा हलके की विधायक आशा कुमारी ने मुख्यातिथि के रूप शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने लखदाता मन्दिर में आयोजित हवन में आहुति डाल कर छिन्ज मेले का शुभारम्भ किया। तो वहीँ उन्होंने देश की सुख सम्रद्धि हेतु कामना की।

इस अवसर पर विधायक आशा कुमारी ने कहा कि मेले और त्योहार हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिले हैं। जिनका आयोजन पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है। उन्होंने कहा कि मेलों आयोजन से जहां हमें आपस में मिलने का बेहतर अवसर मिलता हैं। वहीं इससे आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी इन मूल्यवान विरासतों को संजोए रखना जरूरी है। उन्होंने मेला कमेटी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सदस्यों की कड़ी मेहनत और स्थानीय लोगों के सहयोग से इन मेलों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित हुआ है। इसके उपरांत विधायक आशा कुमारी ने छिंज मेले में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...