ग्राम पंचायत कोटखास के गांव कोट जाने वाली लिंक रोड सड़क का निर्माण शुरू होने से गांव वासियों में खुशी की लहर

--Advertisement--

Image

नैनादेवी – सुभाष चंदेल

विकास खंड श्री नैना देवी जी के अंतर्गत, पंजाब सीमा से सटी ग्राम पंचायत कोटखास के गांव कोट जाने वाली लिंक रोड सड़क का निर्माण शुरू होने से गांव वासियों में खुशी की लहर है।

बताते चलें कि झिडा चौक से लेकर कोट कहलूर थाना तक जाने वाली सड़क की हालत बहुत अत्यंत दयनीय थी।  स्थानीय पंचायत की प्रधान सरिता देवी और हरनेक सिंह उप प्रधान के प्रयासों से इस लिंक रोड पर इंटरलॉक टाइल और नालियों के निर्माण का किया जा रहा है।

इंटरलॉक टाइलिंग और नालियों का निर्माण किया जा रहा है।  स्थानीय पंचायत की प्रधान सरिता देवी और नवनिर्वाचित प्रधान हरनेक सिंह ने बताया कि थाना कोट से लेकर झिडा चौक तक इस लिंक रोड के निर्माण का कार्य शुरू गया है।

इस लिंक रोड के खस्ताहाल होने से कोट कहलूर थाने, पंचायत घर, नर्सरी और कोट गांव के वाशिंदों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस लिंक रोड के निर्माण कार्य पर मनरेगा के तहत लगभग ₹18 लाख रुपये, खर्च किये जाएंगे।

पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि लगभग 40 वर्षों के बाद इस लिंक रोड का कार्य हो रहा है और समय-समय पर मीडिया ने भी इस लिंक रोड के मामले को उठाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...