एमडी मेडिसिन व रेडियोलॉजिस्ट के पद खाली होने को लेकर युवा कांग्रेस में रोष

--Advertisement--

Image

बिलासपुर,29 अगस्त

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एमडी मेडिसिन व रेडियोलॉजिस्ट के पद खाली चलने को लेकर युवा कांग्रेस बिलासपुर के कार्यकर्ताओं का क्रमिक भूख हड़ताल 8 दिन प्रवेश कर चुका है।

वहीं प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक इन पदों को न भरने से खफा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन स्थल से लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तक रोष रैली निकाली। जिसके बाद सीएमओ कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी भी की।

वहीं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन देख सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रवीण चौधरी उनसे मिलने पहुंचे और क्षेत्रीय अस्पताल में एमडी मेडिसन व रेडियोलॉजिस्ट के खाली पड़े पदों को जल्द भरने के लिए प्रदेश सरकार को लिखे जाने की बात कही है।

वहीं युवा कांग्रेस बिलासपुर के जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्रमिक भूख हड़ताल किए 08 दिन पूरे होने जा रहे है।  मगर अभी तक सरकार की कान में जूं तक नहीं रेंगी है।

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में आज तक एमडी मेडिसन व रेडियोलॉजिस्ट का पद नहीं भरा गया है। जिसके चलते न केवल मरीजों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों व लैबस का रुख करना पड़ रहा है।

वहीं आशीष ठाकुर ने 04 लाख से अधिक आबादी निर्भर वाले क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में जल्द ही दोनों पदों को नहीं भरा तो यह आंदोलन और भी उग्र करने की चेतावनी दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...