नूरपुर में गौरव महाजन ने रामलीला के मंचन को लेकर बनाई रणनीति

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

नूरपुर में रामलीला के मंचन को लेकर रणनीति बनाई गई। राजा साहिब दशहरा व रामलीला क्लब नूरपूर की वार्षिक बैठक श्री बृजराज स्वामी मंदिर नूरपूर में क्लब के प्रधान श्री गौरव महाजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में नूरपुर के किला मैदान के अंदर शरद नवरात्रों के प्रथम दिन से झंडा रस्म के साथ दशहरा आरंभ करने और विजयदशमी तक दशहरा पर्व व रामलीला ग्राउंड मेन बाजार में रामलीला के मंचन पर गहन विचारविमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए क्लब के प्रधान गौरव महाजन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा व रामलीला का मंचन सभी नगरवासियों के सहयोग से बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जायेगा ।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर बृजराज स्वामी मंदिर कमेटी के सदस्य व नगर परिषद नूरपूर अध्यक्ष अशोक शर्मा, डायरेक्टर पूर्ण चंद चौधरी, पूर्व डायरेक्टर गोपाल दास शर्मा, संयोजक राजीव बिल्ला, राजेश चौधरी, देश राज चौधरी, सुदर्शन चौधरी, जोगिंदर पिंका, सुनील पिंटू, प्रवेश धीमान, अमित पठानिया, अजय शर्मा, राहुल धीमान, अनुराग, अजय चौधरी, अरविंद बिंदु, पुष्प पंडित, सुनील शर्मा, दीपक शर्मा, पवन, अश्वनी कौंडल, लवली शर्मा, विक्की, पम्मी, राहुल गुप्ता, मिठू, अनिल जोगा, विशाल, राजीव, चिनु, प्रदुमन, गोरी, मोहिंदर शर्मा, छलको, महिंदर, शमू आदि शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...