महिलाओं के अपमान के विरोध में गांधी वाटिका में धरने पर बैठे कांग्रेस समर्थित पार्षद

--Advertisement--

Image

मंडी – अंशुल दीक्षित

नगर परिषद जोगेंद्रनगर में महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर गांधी वाटिका में कांग्रेस के तीन पार्षद धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ अधिकांश वार्ड की महिलाओं ने भी नगर परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल कर नारेबाजी शुरू कर दी, इससे एक बार फिर शहरी क्षेत्र का माहाौल तनावपूर्ण हो गया।

शहरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के कार्य को बंद किए जाने के विरोध में भी पार्षदों का यह धरना प्रदर्शन हुआ।

नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित पार्षद अजय धरवाल, ममता कपूर व शीला देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने  धरना दिया। महिलाओं को संबोधित करते हुए पार्षद अजय धरवाल ने कहा एक माह पूर्व नगर परिषद जोगिंदर नगर के अंतर्गत मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के अंतर्गत 115  से अधिक महिलाएं कार्य कर रही थी जो आम व गरीब परिवारों से संबंध रखती थी।
लेकिन महिलाओं से नगर परिषद द्वारा बिना हैंड ग्लब्स व मास्क दिए गंदी नालियों को साफ करवाया गया, सिर पर मैला उठवाया गया, ऑनलाइन प्रतिदिन जब पोर्टल पर एक माह तक किसी भी महिला की हाजरी नहीं लगाई गई, महिलाओं को अपने वार्ड में रोजगार न प्रदान करते हुए दूसरे वार्डों में कार्य पर भेजा गया,
महिलाओं के द्वारा इस योजना के अंदर किए गए कार्य का मेहनताना भी नहीं दिया गया तो इस प्रकार से हो रहे महिलाओं के शोषण के खिलाफ जब स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन देकर व धरना अवगत करवाया गया। लेकिन महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने की बजाए प्रशासन ने नगर परिषद की गलतियों पर पर्दा डालने के लिए इस योजना को बंद कर इन महिलाओं के पेट पर लात मारने का कार्य किया है।
सथानीय प्रशाशन को महिलाओं के मान सम्मान के लिए झुकना होगा व उनके हुए शोषण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करनी होगी तथा इस योजना के अंतर्गत फिर से जल्द से जल्द महिलाओं को सम्मान सहित कार्य पर बुलवाना होगा व उनका मेहनताना देना होगा अन्यथा इस आंदोलन को और बड़े स्तर पर आगे  बढ़ाया जाएगा। जिसकी सारी जिमेवारी प्रशाशन की होगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...