शाहपुर में सरवीन और पवन काजल सहित खुली जीप में सवार हुए मुख्‍यमंत्री, बोले- मैंने गरीबी देखी, जानता हूं दर्द

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए काम किया है। महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने का प्रयास किया। एक नहीं कई योजनाएं महिलाओं के लिए शुरू की।

शाहपुर में हिमाचल प्रदेश स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम से पहले मुख्‍यमंत्री खुली जीप में सवार हुए। स्‍थानीय विधायक एवं मंत्री सरवीन चौधरी के अलावा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कांगड़ा के विधायक पवन काजल भी साथ थे।

बदले की भावना का रिवाज भाजपा ने बदला

सीएम ने कहा पूर्व की सरकारों का बदले की भावना का रिवाज प्रदेश सरकार ने बदला है। पहले सरकार बदल जाती थी टोपियां भी बदल जाती थी। कभी हरे रंग की तो कभी लाल रंग की टोपी। जब जयराम सरकार आई तो कहा कि अप टोपी की राजनीति बंद करनी चाहिए, टोपी तो हिमाचल की है।

रिवाज बदलने की शुरुआत हमने पहले ही कर दी है। पूरे देश ने रिवाज बदल दिया। जहां पांच वर्ष के बाद सरकार बदल दी जाती थी अब वहां फिर से भाजपा की सरकार है।

देश में यह रिवाज बदल गया है। उतराखंड में हर बार सरकार बदल जाती थी, अबकी बार रिवाज बदला है, फिर भाजपा की सरकार बनी, उत्तर प्रदेश में 37 वर्षों से हर पांच साल में सरकार बदलती थी, लेकिन फिर सरकार भाजपा की बनी, मणिपुर, हरियाणा में भी रिवाज बदला। जो बड़े बड़े लोग नहीं कर पाए, इस बार बार हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा।

मैंने गरीबी देखी, बड़े लोग नहीं जानते गरीब का दर्द

मैं गरीब परिवार से संबंध रखता हूं, बहुत करीबी से गरीबी देखी है। जिस आदमी ने गरीबी देखी है वह गरीब आदमी की सेवा करता है। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी देखी है और यही कारण है कि आज देश में गरीब के लिए काम हो पा रहा है।

यही कारण है कि प्रदेश में कई योजनाएं गरीब के उत्थान के लिए शुरू की हैं, जबकि जो बड़े लोग हैं वह गरीब के दर्द को नहीं समझते। लेकिन जिन्होंने गरीबी देखी है, वह गरीब के उत्थान का काम करते हैं।

कांग्रेस की हालत देख भाजपा में आ रहे नेता

मेरे साथियों को भगवान सदबुद्धि दें। पवन काजल कांग्रेस के वर्किंग अध्यक्ष थे, इन्होंने देखा कि कांग्रेस का नाम देश से मिट रहा है तो अब यहां कितना बचाएंगे, इसलिए यहां भाजपा में आ गए। बड़े नेता गुलाम नबी आजाद ने भी कांग्रेस के पदों को छोड़ दिया। जो हालत कांग्रेस की देश में हुई है वही प्रदेश में होगी।

जनता से मिलने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आएंगे, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भी आएंगे। शाहपुर के लिए जो भी मांगे रखी हैं उन पर विचार करेंगे और पूरा करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...