
नालागढ़ – रजनीश ठाकुर
हिमाचल के सोलन जिला के नालागढ़ कोर्ट परिसर में फायरिंग का मामला सामने आया है। मामले के तार गैंगवार से जुड़े हैं। कोर्ट में पेशी को आया आरोपी फायरिंग करने वालों के निशाने पर था। पर पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी वारदात टल गई।
जानकारी के अनुसार नालागढ़ कोर्ट परिसर की सीढ़ियों में दिनदहाड़े गोलियां चली है। हरियाणा के सनी नाम के युवक की नालागढ़ कोर्ट में आज पेशी थी। जिसको मारने के लिए यह बारदात हुई है। पुलिस द्वारा कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया सन्नी जैसे ही कोर्ट की सीढ़ियों पर पहुंचा तो चार पांच हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
फायरिंग की गोली सन्नी की कनपटी के पास से गुजरी। सनी ने भागकर अपनी जाना बचाई। इस हमले में पुलिस के जवान भी बाल बाल बचे। सभी हमलावर फायरिंग के बाद पुलिस स्टेशन की कुछ दूरी पर हरियाणा नंबर की बाइक को सड़क के बीच छोड़कर फरार हो गए है।
बता दें कि करीब एक साल पहले गैंगवार हुआ था। उस गैंगवार के मामले में एक आरोपी सलाखों के पीछे है। आरोपी की आज नालागढ़ कोर्ट में पेशी थी। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को कोर्ट में लाया गया। पर दूसरी गैंग के लोगों ने आरोपी को निशाना बनाकर फायरिंग की।
फायरिंग के बाद कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई। पर पुलिस की मुस्तैदी के चलते किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जु्ट गई है। गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से ही पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगह पर टीमें में भेज दी है।
पुलिस सड़क के आसपास लगे हुए सीसीटीवी को भी खंगालने में लगी हुई है। दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में चली गोलियां से पूरा नालागढ़ शहर देहल उठा है और लोगों में डर का माहौल बना हुआ है । सूत्रों के हवाले से पता चला है कि हमलावर विश्नोई ग्रुप के थे।
बीबीएन एसपी मोहित चावला ने फायरिंग होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम पूरी तरह से मुस्तैद थी। इसमें किसी की जान नहीं गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
