सुजानपुर में अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में दिखा गजब का जुनून

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती आज से सुजानपुर टीहरा मैदान में शुरू हो गई है। अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में गजब का जुनून दिखने को मिल रहा है।

पहले दिन पहले दिन जिला बिलासपुर की तहसील घुमारवीं, भराड़ी और श्रीनयनादेवी के करीब 2,500 अभ्यर्थी भर्ती रैली में भाग ले रहे हैं। भर्ती के लिए सोमवार अल सुबह 4:00 बजे ही सैड़कों युवा सुजानपुर स्थित रैली स्थल पहुंच गए थे और लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।

शारीरिक मापदंड पूरे करने के बाद सुबह दौड़ शुरू हुई। उधर, भारी बारिश से सुजानपुर में चल रही अग्निवीर भर्ती में खलल डाला।  बावजूद इसके बारिश में भीगते युवा भर्ती के लिए मैदान में डटे रहे।

अभ्यर्थियों के रहने के लिए स्थानीय हनुमान मंदिर में मंदिर कमेटी ने निशुल्क व्यवस्था की है। यह भर्ती आठ सितंबर तक चलेगी।  सेना भर्ती के लिए सुजानपुर जाने वाले युवाओं को परेशानी न हो, इसके लिए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

गौरतलब है कि अग्निवीर सिपाही, सामान्य ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर तकनीकी, अग्निपथ क्लर्क/स्टोर कीपर, अग्निपथ ट्रेड्समैन दसवीं पास, अग्निपथ ट्रेड्समैन आठवीं पास अभ्यर्थियों की भर्ती हो रही है।  साढ़े 17 से 23 वर्ष तक के ऑनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थी भर्ती में भाग ले रहे हैं।
फर्जी एडमिट कार्ड को लेकर भर्ती कार्यालय ने सख्ती अपनाई है। अभ्यर्थियों को फर्जी दस्तावेज न लाने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा उन पर कानूनी कार्रवाई होगी। पैसे लेकर भर्ती करवाने वालों के झांसे में न आने की अपील की गई है।
किसी तरह का ड्रग्स लेकर भर्ती में आने वालों पर भी सेना की नजर रहेगी। ऐसे संदिग्धों की सैंपलिंग करवाई जाएगी। अल सुबह 3:30 बजे से 8:30 बजे तक अभ्यर्थियों का प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है।
सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए करीब 22,000 युवाओं ने आवेदन किया है। सेना भर्ती के लिए सुजानपुर जाने वाले युवाओं को परेशानी न हो, इसके लिए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
फिलहाल, कोई अतिरिक्त बस शुरू नहीं की गई है, लेकिन एचआरटीसी ने तैयारी कर रखी है। फिर भी अतिरिक्त बस भेजने की जरूरत है तो सुजानपुर के लिए अतिरिक्त बस भेजी जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से यह मांग आई है। रविवार को ऐसी कोई जरूरत महसूस नहीं हुई है।
सुजानपुर टीहरा में पुरुष अग्निवीर अभ्यर्थियों की भर्ती रैली के बाद 7 से 11 नंबर तक अंबाला के खारगा स्टेडियम में प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली होगी।
इसके लिए नौ अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। यह पंजीकरण सात सितंबर तक होगा। साढ़े सत्रह से 23 साल की युवतियां पंजीकरण करवाकर इस भर्ती रैली में भाग ले सकती हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...