घर से स्कूल गए दो बच्‍चे रहस्‍यमयी परिस्थिति में लापता, परिवार के सदस्‍य पहुंचे पुलिस थाने

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के निजी स्कूल में पढऩे वाले दो स्कूली बच्‍चों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों ही छात्र घर से रूटीन की तरह स्कूल गए थे, लेकिन वे स्कूल ही नहीं पहुंचे। स्कूल की तरफ से अभिभावकों को मैसेज आया तब पता चला कि उनके बच्‍चे स्कूल नहीं पहुंचे हैं।

अभिभावकों ने पहले अपने स्तर पर इसकी जांच की, लेकिन जब इनका कहीं पता नहीं चला तब पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में अंजू ने बताया कि वह अपने बेटे और बेटी को रोजाना की तरह सुबह 8:20 बजे स्कूल छोड़कर अपने आफिस लौटी।

दोपहर के समय उन्हें स्कूल से फोन आया कि उनका बच्‍चा स्कूल नहीं आया है। उनकी पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला का बेटा भी स्कूल नहीं पहुंचा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...