लंज महाविद्यालय में प्रोफेसरों के रिक्त चल रहे पदों को भरने के लिए छात्रों का प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

लंज – निजी संवाददाता

लंज महाविद्यालय के छात्रों ने आज दो घटें के लिए कालेज के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। कालेज के छात्रों का कहना है कि अग्रेजी के प्रोफेसर का पद पिछले दो सालों से रिक्त चल रहा है, जबकि राजनितिक शास्त्र के प्रोफेसर का पद पांच सालों से रिक्त चल रहा है।

बच्चों का कहना है कि कहने को तो इलाका हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट मंत्री का है लेकिन कई बार कहने के वाद भी रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा है।

बच्चों का कहना है कि इस कालेज में शाहपुर, ज्वाली, कांगड़ा व देहरा विधानसभा क्ष्रेत्र के बच्चें पढाई करते है, व रिक्त चल रहे पद्दों के चलते इस क्षेत्र के सैंकडों बच्चें जो रसूखदार परिवारों से सवंध रखते है, वह तो कांगड़ा व धर्मशाला था रूख कर लेते है।

पर गरिव परिवारों के बच्चें इस ही कालेज में पढाई करते है। जिनकी पढाई पिछले तीन से चार सालों से प्रभावित हो रही है। इसे अब छात्र सहन नहीं करेंगे। छात्रों का कहना है कि अगर जल्द इन रिक्त चल रहे पद्दों को नहीं भरा जाता है तो छात्र सभी पंचायतों में जा जा कर सरकार के विरूध लोगों को जागरूक करेंगे।

वहीं सांईस की पढाई कर रहे छात्रों का कहना है कि वह पिछले 15 दिनों से ज्यादा समय से कालेज में आ रहे है, पर आज दिन तक एक भी कक्षा नहीं लगा पाऐ है। उनका कहना है कि मंत्री ने सांईस तो महाविद्यालय में चला दी है पर एक भी प्रोफेसर का पद नहीं भरा है। जिसकी बजह से सैंकडों वच्चों ने दूसरे कालेजों का रूख कर लिया है।

जो बच्चें अव बचे है वह आर्ट्स का रूख करने को मजवूर हो जाऐंगे। पर आर्ट्स के भी पद रिक्त चल रहे है। जिसकी बजह से छात्र परेशान है।

छात्रों में शिवाली शर्मा, साक्षी जंवाल,साक्षी, नेना ठाकुर, नेन्सी, प्रिती, वंदना, नेहा, सोनम, सिमरन, शिवानी, कविता, अर्चना, पुनम, रोहित, राहुल, फुलकित, प्रशांत मेहरा सहित समसंत् छात्रों का कहना है कुछ दिनों में कालेज का उद्धाटन किया जाना है और अगर कालेज के रिक्त चल रहे पद्दों को नहीं भरा जाता है तो कालेज का कोई भी छात्र उस समारोह में शिरकत नहीं करेगा।

छात्रों का कहना है कि यह प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा। जिसकी जिमेवारी प्रदेश सरकार व शाहपुर की विधायिका व प्रदेश सरकार में मंत्री सरवीण चौधरी की होगी जो कैबिनेट में होते हुए भी कालेज में प्रोफेसरों के रिक्त पदों को भरने में नाकाम सावित हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...