कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी पार्टी से दिया इस्तीफा

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली – ब्यूरो रिपोर्ट 

देश में कांग्रेस की हालत किसी से छिपी नहीं है। उसके वरिष्ठ नेता एक-एक करने पार्टी को अलविदा कह रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच पन्नों का इस्तीफा भेजा है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे और यह नाराजगी अब इस्तीफे के रूप में सामने आई है।

आजाद कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने जी-23 गुट बनाया है और यह गुट लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में बदलाव की मांग करता आ रहा है, लेकिन अभी तक कांग्रेस की ओर से इस तरफ कोई सुनवाई नहीं की गई है।

यही वजह है कि उनके नेता एक-एक करके पार्टी को छोड़ कर जा रहे हैं। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी को लगातार हार मिल रही है। वर्ष 2019 के बाद पार्टी की हालत और भी बदतर हुई है। अध्यादेश फाडऩा राहुल गांधी की अपरिपक्वता को दर्शाता है। सूत्रों का दावा है कि अभी कुछ और नेता भी कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं।

अगर ऐसा होता है, तो पार्टी गंभीर संकट में आ सकती है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे और यह नाराजगी अब इस्तीफे के रूप में सामने आई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...