लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर ने ली शपथ, कहा-पूरी पारदर्शिता से करूंगा काम

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सेवानिवृत्त आइजी इंटेलीजेंस रामेश्वर सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और तीन अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सबसे पहले रामेश्वर सिंह ठाकुर ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। इसके बाद तीन सदस्यों में सबसे पहले सेवानिवृत्त आइएएस राकेश शर्मा, उसके बाद सेवानिवृत्त कर्नल राजेश कुमार शर्मा और उसके बाद डाक्टर नैन सिंह ने शपथ ली।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि मुझे ईश्वर और हिमाचल की जनता ने यह मौका दिया है और मैं पूरी उम्मीद करता हूं कि इस विश्वास पर खरा उतर पाऊं। मेरे लिए सब कुछ नया है इसलिए पहले लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली को समझने क प्रयास करुंगा। पूरी पारदर्शिता से काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस दोनों का अनुभव काम आया है और खुशी का परिणाम है कि उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। इसे उन्होंने भगवान का आशीर्वाद बताया।

वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोक सेवा आयोग और सभी मेंबर को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि चयन प्रकिया को पूरे प्रोसेस से पूरा किया गया है। सफलतापूर्वक यह प्रकिया पूरी की गई है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये सभी बेहतर ढंग से काम करेंगे ऐसी उम्मीद है। कोर गु्रप की बैठक के बारे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आगे का रोड मैप बना है। कोर ग्रुप की बाते फिलहाल बताई नहीं जा सकती।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...