ज्वाली मेंं सनसनी: पौंग झील में कारू के पास तैरती मिलीं दो लाशें, अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन कारू नामक स्थान पर पौंग झील में दो तैरते हुए शव मिले हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार को कुछ लोगों ने पौंग झील के बीच कारू नामक स्थान पर दो शवों को तैरते हुए देखा तथा इसके बारे में पुलिस को सूचित किया।

जानकारी मिलते ही ज्वाली पुलिस, नगरोटा सूरियां पुलिस व फतेहपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा लोगों की मदद से दोनों शवों को पौंग झील से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूत्रों अनुसार शवों में एक की उम्र करीबन 40 साल प्रतीत रही है, जबकि दूसरा शव 10-11 वर्षीय बच्चे का लग रहा है।अब यह शव किसके हैं तथा कहां से बह कर आए हैं, यह एक पहेली बनी हुई है। पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है तथा हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाल लिया है तथा केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...