सुरक्षा में चूक मामला: पंजाब पुलिस की लापरवाही, फिरोजपुर के एसएसपी-अन्य पर गाज गिरना तय

--Advertisement--

Image

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला, जस्टिस मल्होत्रा की जांच रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कार्रवाई के लिए केंद्र को सौंपी

ब्यूरो – रिपोर्ट

पंजाब में इस साल पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बनाई गई जस्टिस इंदू मल्होत्रा की रिपोर्ट में सामने आया है कि उस समय फिरोजपुर के एसएसपी हरमनदीप हंस ने सही ढंग से कदम नहीं उठाए। उन्होंने पीएम की सुरक्षा में तैनात केंद्र के अफसरों को सहयोग नहीं किया।

एसएसपी को पीएम के सडक़ मार्ग से जाने के बारे में दो घंटे पहले सूचना दी जा चुकी थी। इसके बावजूद उन्होंने रूट क्लियर नहीं कराया। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में पीएम सिक्योरिटी चूक पर हुई सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आए। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल को बेहतर ट्रेनिंग देने की जरूरत पर जोर दिया।

इसके बाद पूरा मामला केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है। वहीं, इसको लेकर एक कमेटी बनाने के लिए भी कहा है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद अब पंजाब पुलिस के कई अफसरों पर गाज गिर सकती है। खास कर उस वक्त फिरोजपुर के एसएसपी और पीएम सिक्योरिटी का जिम्मा संभालने वाले अफसरों पर कार्रवाई होनी तय है।

इस बारे में पीएम सिक्योरिटी से जुड़े अफसरों से नई कमेटी पूछताछ कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस इंदू मल्होत्रा की जांच रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार यानी केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...