आधी रात तक लोगों को सचेत करता रहा प्रधान, खुद पर आ गिरी आपदा

--Advertisement--

Image

मंडी, 23 अगस्त – अंशुल दिक्षित 

जिला के गोहर उपमंडल की ग्राम पंचायत काशन का प्रधान खेम सिंह खुद पर आने वाली विपदा से बेखबर रात को भी लोगों को सचेत करने में जुटा रहा।

19 व 20 अगस्त की रात को प्रधान खेम सिंह ने पंचायत के लोगों के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में अलर्ट का मैसेज डाला था।

इस बात का खुलासा उस ग्रुप से लिए स्क्रीन शॉट से हुआ। खेम सिंह को सिंघू के नाम से भी जाना जाता था। रात करीब 1 बजकर 7 मिनट पर खेम सिंह ने इस ग्रुप में प्रशासन की तरफ से जारी अलर्ट और अगले दिन स्कूल में अवकाश का मैसेज डाला था।

इसके बाद रात करीब 2 बजे खेम सिंह के अपने ही घर पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। हादसे में प्रधान खेम सिंह उसकी धर्मपत्नी, दो बच्चे व ससुर और छोटे भाई की पत्नी, दो बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई।

स्थानीय निवासी मनोज शर्मा और मुकेश चंदेल ने बताया कि प्रधान खेम सिंह रात को भी लोगों को सचेत करने में जुटा रहा, लेकिन आपदा ने उसी को परिवार सहित निगल दिया, जोकि एक दुखद घटना है।

वहीं, सीएम जयराम ठाकुर और नाचन के विधायक विनोद कुमार ने भी दिवंग्त प्रधान के घर पर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रधान की अपनी पंचायत के लोगों के प्रति संजीदगी का बखान किया। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण जान गंवाने वालों की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...