ABVP ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कुर्सी छोड़ो आराम करो के लगाए नारे

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 23 अगस्त – आदित्य 

जिला कुल्लू महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने अपनी ही प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

डीसी कार्यालय के बाहर किए धरने प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी छात्र नेताओं ने प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री को निशाने पर लिया और शिक्षा मंत्री कुर्सी छोड़ो आराम करो जैसे नारे लगाए।

इस मौके पर छात्र नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला के 5 महाविद्यालयों में छात्रों को प्रवेश से संबंधित समस्याए आ रही है और कॉलेजों में कई विषयों की सीटें खाली पड़ी है, लेकिन विद्यार्थिर्यों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में आए पीजी के परिणामों में अनियमितताएं सामने आ रही है। ऑनलाइन सिस्टम ठीक नहीं है इन तमाम समस्याओं को लेकर प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने वर्तमान सरकार को घेरा है।

छात्र नेताओं ने यह भी कहा कि भाजपा ने चुनावों के दौरान कहा था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में कॉलेजों में छात्रसंघ के चुनावों को बहाल किया जाएगा, लेकिन अब प्रदेश में भाजपा की सरकार को बने हुए साढ़े चार साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक सरकार ने कुछ नहीं किया।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अब भी सरकार ने छात्र संघ के चुनावों को बहाल करने के साथ साथ अन्य मांगों पर गौर नहीं किया तो आने वाले चुनावों में एबीवीपी भाजपा का बहिष्कार करेगी और इसका परिणाम भुगतने के लिए भाजपा तैयार रहे।

इस मौके पर उन्होंने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के लिए जमीन चयनित प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...