चलती गाड़ी पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, चालक की मौत, गाड़ी चकनाचूर

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह पुलिस चौकी के तहत आने वाले जोगणी माता मंदिर के पास चलती गाड़ी पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

वहीं पत्थर गिरने के कारण गाड़ी सड़क से कई सौ मीटर नीचे जाकर ब्यास नदी के तट पर जा पहुंची और पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है।

गाड़ी के टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं और गाड़ी ऐसी जगह जा पहुंची है, जहां तक पहुंच पाना संभव ही नहीं है।

सूचना मिलने के बाद पंडोह पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मदद के लिए जिला मुख्यालय से गुहार लगाई है। सड़क पर पत्थर गिरे हैं, और वहीं गाड़ी के गिरने के निशान भी हैं।

सड़क से नदी के तट पर गाड़ी के अनेकों टुकड़े भी दिखाई दे रहे हैं। गाड़ी पर पत्थर गिरने और फिर गाड़ी के नीचे लुढ़कने की सूचना एक स्थानीय व्यक्ति ने दी है, जोकि वहां अपने पशुओं को चरा रहा था। इस व्यक्ति ने हादसे को अपनी आंखों के सामने होते हुए देखा है।

वहीं हादसे में मृतक की पहचान मनप्रीत (32) पुत्र माखन सिंह निवासी गांव खेड़ा अंसाली जिला फतेहगढ़ के रूप में हुई है। गाड़ी (PB11DA 3972) है जोकि टाटा 407 गाड़ी है। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, और दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...