भूस्खलन की चपेट में आकर तीन मंजिला मकान हुआ जमींदोज, करोड़ से ऊपर का नुकसान 

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरूंग 

जिला चम्बा की तहसील सिहुंता के पातका से सिहुंता रोड पर लगभग 2 किलोमीटर आगे छुआला छोँटलू लिंक रोड पर स्थित तीन मंजिला मकान देखते ही देखते भूस्खलन के कारण धराशाही हो गया।

गनीमत यह रही कि मौके पर मकान में कोई भी मौजूद नहीं था, यहां दो किराएदार रहते थे। जिन्हें समय रहते ग्रामीणों ने हल्ला मचा कर बाहर निकाल लिया।

मकान के मालिक सीआरपीएफ में हैं और इस समय मुंबई में रहते हैं तथा उनके दो बेटे जर्मनी में काम करते हैं ।

मकान के अंदर पार्किंग में अभी पीछे 6 महीने पहले लिए टाटा नेक्सन गाड़ी भी थी जोकि लगभग 500 मीटर नीचे खाई में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मिली है तथा मकान भी पूरा मलबे में खिसक कर नीचे जा पहुंचा।

इस घटना में लगभग एक करोड़ से ऊपर का कुल नुकसान बताया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...